गिलोय कर सकता है PCOS का खात्मा, महिलाओं को जरूर करना चाहिए सेवन, ये आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियां हैं असरदार
गिलोय- इन दिनों गिलोय का पौधा खूब फल-फूलता है। गिलोय को आयुर्वेद में बहुत असरदार जड़ी-बूटी माना जाता है। गिलोय का सेवन करने से PCOS को भी कंट्रोल करने में मदद मिलती है।
जब शरीर में ज्यादा एण्ड्रोजन का उत्पादन होता है तो मेल हार्मोन शरीर में बढ़ने लगते हैं।
ऐसे में गिलोय इन हार्मोंस को बैलेंस करने में मदद करता है। आप गिलोय का पाउडर शहद और पानी के साथ सेवन कर सकते हैं।
दालचीनी- कई रिसर्च में ये बात सामने आ चुकी है कि दालचीनी शरीर में इंसुलिन के स्तर को बढ़ने से रोकती है। इससे वजन कम होता है।
ऐसे में ये पीसीओएस के मरीज को मदद करती है। आप 1 चम्मच दालचीनी पाउडर को गर्म पानी में मिलाकर पी सकते हैं।
पुदीना- मिंट यानि पुदीना को भी PCOS में फायदेमंद माना जाता है। पुदीने की चाय पीने से शरीर में टेस्टोस्टेरोन हार्मोन का स्तर कम होता है और शरीर में उगने वाले अतिरिक्त बालों कम होते हैं।
इसके लिए आप गर्म पानी में 7–8 पुदीने की पत्तियों को डालकर उबाल लें और चाय की तरह पी लें।