अनार के एक एक दाने में छिपा है सेहत का खज़ाना, सिर्फ एक अनार खाने से मिलेंगे इतने फायदे कि गिनते गिनते थक जाएंगे

अनार सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। रोजाना एक अनार खाने से खून बढ़ता है। यह दिल-दिमाग की सेहत को दुरुस्त करता है। अनार के पेड़ का हर एक भाग औषधि के काम आते है। अनार पूरे भारतवर्ष में पाया जाता है।

अनार पक्का और मीठा आयुर्वेद के अनुसार सभी दोषों का नाश करता है। यह बलवर्धक है और स्मरण शक्ति को बढ़ाता है, हृदय के लिए यह अमृत समान होता है।

महावारी में है फायदेमंद: अनार के फल के छिलके शरीर से होने वाले रक्तस्त्राव को रोकते हैं इसलिए यह रक्त स्त्राव वाली समस्याओं

जैसे कि ब्लीडिंग पाइल्स, महावारी में अधिक रक्त आना, ब्लीडिंग गम्स, नकसीर और ड़ेंगू जैसे रोगों में चूर्ण या काढ़े के रूप में दिया जाता है।

दांतों के लिए है फायदेमंद: इसकी कलियों के चूर्ण से मसूड़ों पर मसाज करने से उनसे खून आना बंद हो जाता है। कलियों के रस को नाक में टपकाने से नकसीर में आराम मिलता है।

सर्दी-खांसी में लाभकारी: अनार के फल को आग में भूनकर उसके रस को निकालकर उसमें अदरक का रस या थोड़ी सी सोंठ मिलाकर सोते समय लेने से नज़ला-सर्दी-ज़ुकाम खासकर एलर्जिक साइनोसाइटिस और राइनाइटिस में बहुत फायदा होता है।

चर्म रोग में फायदेमंद: अनार के पत्तों का चूर्ण आधा से एक चम्मच तक सुबह-शाम पानी से लेने से चर्म रोगों में बहुत लाभ होता है, दिल की धड़कन जो अनियंत्रित हो जाती हैं उसमें भी बहुत लाभ होता है।